पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 31 दिसम्बर। श्रीमती कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक देहात की उपस्थिती में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह दिसम्बर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। माह मार्च में जनपद देहरादून से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में श्रीमती कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक देहात द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिहन तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का विवरण :-

01-  राकेश कुमार निरीक्षक नागरिक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष 04 माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, शाहजहाँपुर, एसआईओ स्टॉफ मसूरी, पौडी गढवाल, मुरादाबाद, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

02- महेन्द्र सिंह निरीक्षक नागरिक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष 05 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 31 वी वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर, 23 वी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, अल्मोडा, बदांयू, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

03- दीवान सिंह रमोला उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 20 वर्ष, 08 माह 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा उत्तरकाशी, टिहरी गढवाल, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

04- सुखपाल सिंह अपर उप निरीक्षक एलआईयू, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष, 07 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, पिथौरागढ, एएसआईओ स्टाफ मसूरी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

05- ज्वाला प्रसाद गौड, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष, 07 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, टिहरी गढवाल, चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

06- प्रद्युमन सिंह, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष, का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, टिहरी गढवाल, चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

07- विजेन्द्र प्रसाद बलूनी, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष, 07 माह का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, टिहरी गढवाल, चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

08- देवेन्द्र सिंह, अपर उप निरीक्षक एलआईयू, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष, 10 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, टिहरी गढवाल, उत्तरकाशी, लखनऊ, एएसआईओ स्टॉफ  देहरादून अभिसूचना मुख्यालय देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

09- राम कुमार आरक्षी नागरिक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष, 04 माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जीआरपी आगरा, बुलन्दशहर, उत्तरकाशी, चमोली, तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

10- कैलाश राम कुक इनका सेवाकाल कुल 25 वर्ष, 04 माह 04 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा उन्नाव तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।

विदाई समारोह में जगदीश चन्द्र पंत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देहरादून, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *