थाना रानीपोखरी पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा थाना रानीपोखरी क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी (नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा हेल्प लाइन) देहरादून के दिशा निर्देश पर व थानाध्यक्ष रानीपोखरी के पर्यवेक्षण में थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून में नियुक्त महिला हेल्पडेस्क अधिकारी सरोज नौटियाल व महिला कांस्टेबल कमलेश व आरती द्वारा थाना रानीपोखरी क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले स्कूलों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपोखरी, दून भवानी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल घम्मूवाला, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल भोगपुर की स्कूली छात्राओं को गोरा शक्ति एप एवं महिला अपराधों एवं महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई तथा dev bhoomi ITF Taekwondo Association के प्रशिक्षकों अशोक कुमार व कंचन शर्मा की मदद से आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए एवं बढ़ते महिला अपराधों के मद्देनज़र महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की आगे भी इस प्रकार के जन जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे।