November 16, 2026

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 17 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं माँ पार्वती के विवाह का पावन दिन है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *