सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने की मां यमुना की आरती

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली/देहरादून। सांसद राज्य सभा नरेश बंसल आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नदियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण हेतु यमुना छठ घाट आईटीओ के पास नई दिल्ली में यमुना परिवार काउंसिल द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित माँ यमुना जी के जीर्णोंद्धार को समर्पित भव्य, दिव्य, अद्भुत और अलौकिक महाआरती मे सम्मिलित हुये व मां यमुना की आरती की। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती, विश्व विख्यात आध्यात्मिक सूफी गायक कैलाश खेर, नेशनल मिशन फाॅर क्लीन गंगा-नमामि गंगे के डायरेक्टर जनरल जी अशोक कुमार, राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल और अन्य अतिथि उपस्थित थे। महाआरती के सफलतापूर्वक आयोजन व दिल्ली में और भी नौ स्थानों पर यमुना जी आरती का दिव्य क्रम चलाये जाने हेतु विशेषरूप से कपिल गर्ग, सुशील बंसल और उनकी पूरी टीम व पूरे यमुना परिवार काउंसिल के सभी सदस्य जिन्होंने यमुना महाआरती में जो अद्भुत योगदान दिया उन सभी का सम्मान किया।