सफाई कर्मचारी आयोग ने बनाया बाबा साहेब का जन्मोत्सव

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 14 अप्रैल। सफाई कर्मचारी आयोग ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 132 वां जन्म उत्सव बनाया। इस अवसर पर घंटाघर पर अंबेडकर जी की मूर्तिपर माल्यार्पण किया गया। बलवीर रोड नई बस्ती में डोईवाला केशवपुरी बस्ती व ऋषिकेश मुनी की रेती वाल्मीकि मोहल्ले में बाबा साहेब का जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपाल वाल्मीकि डायरेक्टर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार व विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मपाल घाघट पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुये जयपाल वाल्मीकि ने कहा की बाबा साहेब हमारे महानायक हैं। उन्होंने संविधान की रचना की, उस संविधान में दबे कुचले दलितों अनुसूचित समाज को आरक्षण की व्यवस्था कर एक महान कार्य किया। जिसका अनुसूचित समाज, दलित समाज हमेशा ऋणी रहेगा। भारत रत्न से सम्मानित बाबासाहेब देश के पहले कानून मंत्री रहे। आज समाज को उनके दिए हुए 3 मूल मंत्र पर चलना होगा। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये धर्मपाल घाघट ने कहा की अनुसूचित समाज, दलित समाज आज जागरूक है, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा- दीक्षा देने में सक्षम है। आरक्षण के माध्यम से हमारे अनुसूचित समाज के बच्चे पढ़ रहे हैं। अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। आर्थिक सामाजिक राजनीति में भी समाज दिन प्रतिदिन प्रगति की ओर है। हमें अपने बच्चों को और अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सिविल डिफेंस के अधिकारी सुधीर कुमार, सनी, तेजपाल प्रधान, सचिन सेलमान, मनमोहन, राजेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।