स्थानीय व्यापार मण्डल के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

रुद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा अवधि में कस्बा रुद्रप्रयाग के यातायात प्लान एवं बाजार की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों व व्यापारियों के साथ गोष्ठी की गयी।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा अवधि में कस्बा रुद्रप्रयाग की यातायात व्यवस्था एवं बाजार की व्यवस्था के सम्बन्ध में जनपद की नगर पालिका, जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग सहित रेलवे के कार्य व सड़क निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्थाओं व स्थानीय व्यापार मण्डल के साथ एक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान यात्रा के चरमकाल में स्थानीय लोगों के सड़क किनारे खड़े चौपहिया वाहनों को गुलाबराय मैदान में खड़ा करने, मोटर वाहन इत्यादि को सही करने वालों के वाहनों को साइड करवाने, दुपहिया वाहनों को बाजार में निर्धारित स्थलों पर खड़ा करवाये जाने के बारे में बताया गया। इस दौरान बाजार में माल वाहक वाहनों के आने व रुकने की समय सीमा पर भी विचार विमर्श हुआ। भारी व निर्माण कार्य से सम्बन्धित वाहनों की समयावधि पर भी चर्चा हुई। बाजार में साफ-सफाई यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं, स्थानीय स्तर पर आम जनमानस हेतु भी वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

 

 

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *