देश की आवाज बन चुकी है प्रधानमंत्री की मन की बात : रेखा आर्या

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को अपनी सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल के अंतर्गत गढ़स्यारी बूथ में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। आज प्रधानमंत्री की मन की बात देश की आवाज बन चुकी है। 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज 30 अप्रैल को अपने 100वें पड़ाव पर पहुंचा, यह शतक सबूत है नरेंद्र मोदी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का। देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के मन की बात वह नवाचार है जो मोदी जी से पहले विश्व में किसी और ने नही किया था। प्रधानमंत्री की अपने देशवासियों से अपने मन की बात, पिछले 99 एपिसोड में हमने सुनी जिसमें स्वामी विवेकानंद से लेकर वीर सावरकर के त्याग और बलिदान की प्रेरक कहानियां, वैश्विक नेताओं से लेकर सुदूर हमारी सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों तक से वार्तालाप, स्कूल के बच्चों से लेकर अन्तरिक्ष वैज्ञानिको के मन को छूने वाली बात सहित कई अन्य हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह परिहार,पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।