पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज नीरज सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक नगर की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में नीरज सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक नगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिहन तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों मे :-
- सुरेन्द्र सिंह उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष 01 माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 43 पीएसी एटा, जनपद पौड़ी, 40 पीएसी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
- गोविंद सिंह अपर उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 11माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
- जगदीश सिंह बिष्ट, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस (भूतपूर्व सैनिक) इनका सेवाकाल कुल 21 वर्ष, 06 माह 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
विदाई समारोह में जगदीश चन्द्र पंत प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देहरादून, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।