September 13, 2026

धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया : राजीव महर्षि

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का कहना हैं की धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है। भारत के करोड़ों लोगों के इष्ट बजरंगबली को एक संगठन को समकक्ष रखना ठीक नही था। कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता ने उसको नकार दिया और परिणाम आपके सामने है। राजीव महर्षि ने कहा की ऐसा ही कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जनता से आने वाले चुनाव में आशा करती है की वो भी बीजेपी की इस प्रकार की चालों को नकार कर कांग्रेस को सत्ता मे आने का अवसर देंगी। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कांग्रेस पार्टी सलाह देती हैं की जनता की जरूरत के जो मुद्दे हैं उन पर अपना ध्यान केंद्रित करें न कि जनता को इनसे भटकाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *