राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 01 जून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की ऋषि नगर देहरादून में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती नीतू वाल्मीकि के आवास पर बैठक संपन्न हुई। जिसमें समाज के विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा हुई, तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना का भी सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पगड़ी शॉल एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा पिछले 25 वर्षों से वाल्मीकि समाज एवं अनुसूचित गरीब समाज की सेवा पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से कर रहा है, मोर्चा समाज के सजग प्रहरी के रूप में वाल्मीकि समाज सफाई मजदूरों एवं अनुसूचित समाज कि समय-समय पर आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता है तथा उनको अधिकार दिलाने के लिए वर्षों से संघर्षरत रहा है। इसी का परिणाम है कि मोर्चा से उत्तराखंड सहित पूरे देश में समाज के बुद्धिजीवी एवं युवा साथी एवं महिलाएं बड़ी संख्या में जुड़ रही हैं। श्री मकवाना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि इन सभी पदाधिकारियों के नियुक्त होने से मोर्चा और अधिक सशक्त और मजबूत होगा। तथा वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग करता है कि सफाई कार्य में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए, नगर निकायों एवं प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत संविदा आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए मोहल्ला समिति सफाई कर्मियों को भी नियमित किया जाए तथा जिस प्रकार प्रदेश में अनेकों विभागों में नई नियुक्तियां की जा रही है प्रदेश की नगर निकाय हुए भी 10,000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए तथा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का शीघ्र गठन किया जाए तथा वाल्मीकि बस्तियों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं, जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति वर्ग को राज्य गठन की तिथि से दिया जाए तथा जाति प्रमाण पत्र के लिए सरल की जाए संपत्ति एवं 1985 की अनिवार्यता समाप्त की जाए। जिन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया उनमें राष्ट्रीय महामंत्री धर्मपाल घाघट, राष्ट्रीय सचिव मदन मोहन वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री दिनेश चमन बाल्मीकि तथा सतपाल घाघट को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मोर्चा के प्रदेश सचिव पद पर नामित किया गया. सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा प्रमुख महामंत्री मदन बाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, राजीव राजौरी प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार घाघट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जिला अध्यक्ष  राजेंद्र मचल, जिला महामंत्री सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती नीतू वाल्मीकि, महिला मोर्चा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता छेत्री, संयम कुमार महानगर महामंत्री आदि का भी स्वागत किया गया। बैठक में इनके अलावा गौरव कुमार महानगर मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, सतपाल, दिनेश कुमार, रिंकू, सतपाल, सुरेंद्र कुमार,मयंक मिश्रा, रजत आदि अनेकों कार्यकर्ता एवं क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *