जिलाधिकारी ने किया शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने निर्माणाधीन माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रगति कम पाए जाने पर उन्होने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में प्रगति के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय का निर्माण शासन की उच्च प्राथमिकता है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता युक्त कार्यों में विश्वविद्यालय निर्माण कार्य शामिल है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही साथ कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से परास्नातक की कक्षाएं प्रारम्भ की जानी है। यह युवाओं के भविष्य से जुडा हुआ कार्य है इसलिए निर्माण कार्य को अतिरिक्त मैनपावर लगाकर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र, साईट इंजीनियर सहित पीडब्ल्यूडी एवं कार्यदायी संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *