August 8, 2026

महाजनसम्पर्क अभियान के तहत किया विशिष्ट परिवार से सम्पर्क

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून,08 जून। भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैन्ट विधानसभा के द्वारा आज श्रीमती सविता कपूर विधायक कैन्ट के मार्ग दर्शन मे महाजनसम्पर्क अभियान के तहत विशिष्ट परिवार से सम्पर्क किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट परिवारों से मिलकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे साहित्यकार लेखक पुरन चंद,योग आचार्य डॉ शेल बाला, समाजसेवी एलडी आहूजा का उनके घर पर जा कर सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में सुमित पांडेय मंडल अध्यक्ष, बबलू बंसल कार्यक्रम सयोजक, शेखर नौटियाल मंडल महामंत्री, एके महाजन मंडल उपाध्यक्ष, विकास बेनीवाल मंडल मीडिया प्रभारी, हितेश शर्मा मण्डल मंत्री, चंदा सागर उनियाल, अनिल आनंद शक्ति केन्द्र सयोजक उपस्थित थे।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *