टोंस नदी से सड़ी गली अवस्था में महिला का शव बरामद

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज थाना त्यूणी पुलिस को हनोल मंदिर के नीचे टोंस नदी में एक व्यक्ति का शव नदी में तैरता होने की सूचना मिली। इस सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची तथा नदी से शव को निकाला, जो एक अज्ञात महिला का होना पाया गया। पुलिस के अनुसार शव सड़ी गली अवस्था में करीब एक माह पुराना देखने पर प्रतीत हो रहा था। महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष थी। महिला ने हाथ में प्लास्टिक का कंगन पहना हुआ था। शव को निकालकर कर प्राइवेट वाहन से अस्पताल मोर्चेरी त्यूणी में  शिनाख्त के लिये रखा गया है। आसपास के सरहदी थानों में महिला के संबंध में जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अभी तक अज्ञात महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। महिला की शिनाख्त के संबंध में डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम के माध्यम से व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *