August 24, 2026

आंगनबाडी कार्यकत्री डोर-टू-डोर विजिट बढाएं

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 23 जून। शहर विधायक राजीव गुंबर, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार ने संभव अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर से संभव अभियान रैली को हरी झंडी दिखाई गयी। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए अपने गंतव्य स्थल विकास भवन तक नारे लगाते हुए आगे बढ़ी। विभिन्न प्रकार के नारे क्रमशः संभव अभियान को सफल बनाना है, कुपोषण दूर भगाना है। स्वस्थ  बच्चा, समृद्ध राष्ट्र तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर आना है कुपोषण दूर भगाना है। आंगनवाड़ी केंद्र पर आओ, सभी बच्चों का वजन कराओ। इत्यादि नारों से एक जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए हसनपुर चौराहा तथा विकास भवन चौराहे तक पहुंची। उसके बाद रैली वापस लेबर कॉलोनी चौराहे पर गई वहां पर उसकी समाप्ति हुई। शहर विधायक श्री राजीव गुम्बर ने कहा कि सरकार शिशु पोषण के प्रति संवेदनशील है। इसी के तहत आज आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली नकाली जा रही है। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि संभव अभियान 4 माह का एक व्यवस्थित कार्यक्रम है जो पोषण अभियान के अंतर्गत शासन के निर्देशों पर आयोजित किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार ना हो या जो बच्चा कुपोषण का शिकार है उनमें जागरूकता लाते हुए उनको चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उनको सुपोषित किया जा सके। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है तथा उनको निरंतर डोर-टू-डोर विजिट करने के निर्देश दिये गये है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी ने बताया कि सितंबर माह में उन सभी बच्चों का पुनः मॉनिटरिंग की जाएगी और यह समीक्षा की जाएगी कि चयनित कुल अति गंभीर श्रेणी के बच्चों में कितने बच्चे सामान्य श्रेणी के दशा में आए हैं। यह समीक्षा शासन स्तर पर होगी। समीक्षा ऑनलाइन होगी और ऑनलाइन ही सभी बच्चों की फिडिंग की जानी है। स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के सहयोग से ई-कवच पोर्टल पर सभी चिन्हित बच्चों का पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है। रैली का नेतृत्व सड़क पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती रेखा कौशिक, श्रीमती कमर जहां, श्रीमती कुसुम लता, श्रीमती सुरेखा, श्रीमती अलका त्रिपाठी इत्यादि द्वारा किया गया और एक माहौल बनाने का प्रयास किया गया जिससे संभव अभियान को एक नई दिशा और दशा मिले। जागरूकता रैली के अवसर पर बाल विकास परियोजना शहर, बलिया खेड़ी बाल विकास एवं पुवारका की समस्त कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *