पुलिस अधीक्षक चमोली ने किया महिला कांस्टेबल को सम्मानित

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चमोली। 22 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय, वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2023 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कांस्टेबल नन्दी को पुलिस अधीक्षक चमोली ने सम्मानित किया। पुलिस लाइन उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय, वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2023 प्रतियोगिता में जनपद चमोली पुलिस की तरफ से महिला कांस्टेबल नन्दी ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक व 57 किलोग्राम भार वर्ग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में  रजत पदक जीता। आज पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला कांस्टेबल नन्दी को नगद पारितोषिक से सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *