थाना प्रेमनगर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत किरायेदारों आदि का सत्यापन कर 350000 के चालान किए गए। आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक ऑब्लिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के आदेश अनुसार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर के निकट एवं कुशल पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष प्रेम नगर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत किराएदारों /बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अलग-अलग टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों जनरल विंग, कस्बा बाजार प्रेम नगर, ठाकुरपुर रोड, शिवपुरी कॉलोनी, पुराना पोस्ट ऑफिस आदि स्थानों पर रवाना की गई पुलिस टीम द्वारा सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए गए एवं जिन मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नहीं किया गया उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 35 लोगों के कुल धनराशि 350000 के चालान किए गए सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *