लार्वा पनपाने वालें मॉल टावरों के खिलाफ कार्यवाही का जारी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 16 सितंबर। नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालें मॉल, टावरों के खिलाफ अपनी कार्यवाही को जारी रखा। आज नगर निगम ने अभियान के तहत 138500 रुपये के चालान किये। नगर निगम ने आज संटेरियो मॉल, अशोक एसोसिएट, जनपथ शॉपिंग कंपलेक्स सहित कई प्रतिष्ठानों में कार्रवाई की।

नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए मॉल, टावरों के बेसमेंट, छतों आदि का निरीक्षण करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गये हैं। उप नगर आयुक्त, रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा घंटाघर से बल्लुपुर चोक से चकराता रोड़ के बेसमेंट युक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मॉल एवं टावरों में डेगू लार्वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेंगू लार्वा पाये जाने पर प्रतिष्ठानों का चालान किया गया।

  1. सुरेश कुमार के पार्किंग बेसेंमेंट का रू 5000/-
  2. कमल वाधवा फस्र्ट पराईज टावर का रू 20,000/-
  3. प्रवीन कौशल रू0 2000/-
  4. हर्ष आनन्द डब्ल्यू टावर शोरूम का रू 5,000/-
  5. अशोक एसोसियेट का रू 50,000/-
  6. जनपथ शापिंग काम्पलेक्स के सभी दुकानदारेां को 5000/- के नोटिस दिये गये।

इसके अतिरिक्त आज नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना द्वारा हाथीबडकला क्षेत्र में सघन चंेकिग अभियान चलाया। चेंकिग के दौरान हाथीबडकला में बने सेन्टेरियों मॉल का भी निरीक्षण किया गया जिसकी छत पर पानी जमा मिला जिसमें डेंगू के लार्वा भारी संख्या में पाये गये। नगर निगम की टीम द्वारा मॉल पर रू0 50,000/-का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। यहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *