महिलाओं की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर दून पुलिस सख्त

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून । महिलाओं की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर दून पुलिस सख्त नज़र आ रही हैं। आज थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि सुनील भट्ट नाम के एक व्यक्ति द्वारा पिछले कुछ समय से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। कांवली रोड पर काम पर जाते समय उक्त व्यक्ति द्वारा उसके साथ छेडखानी की गयी तथा मना करने पर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने तथा चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गयी। महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह का कहना हैं की महिलाओं की सुरक्षा दून पुलिस की प्राथमिकता है, इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। यदि किसी बालिका, महिला के साथ कोई अपराध होता है तो उसे छुपाये ना, तत्काल पुलिस को बतायें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *