August 21, 2026

जिला कुष्ठ अधिकारी ने किया राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के पावन अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय में जिला कुष्ठ अधिकारी डा0 धर्मवीर सिंह  द्वारा इन दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा महात्मा गांधी जी की प्रिय राम धुन रघुपति राघव राजाराम समस्त स्टाफ के द्वारा गायी गई। इसके बाद उनके जीवन-संघर्ष, उनकी देश सेवा जीवन-मूल्यों तथा उनके द्वारा देश तथा समाज के प्रति किये गये महान कार्यों को याद किया गया।

इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती के पावन अवसर पर महात्मा गांधी जी द्वारा कुष्ठ रोगियों के प्रति उनकी सच्ची सेवा के विषय पर प्रकाश डालते हुये यह संदेश दिया गया कि कुष्ठ रोगियों के प्रति संवेदना रखें तथा उनसे किसी भी प्रकार का कोई भेद-भाव न रखें, क्योंकि कुष्ठ रोग अन्य बीमारियांे की भांति एक बीमारी है जो एम0डी0टी0 दवा खाने से पूरी तरह ठीक हो जाती है। यह किसी पाप का फल नहीं है तथा इस बीमारी की शुरूआत शरीर पर सुन्न दाग से होती है।

इसके बाद सहारनपुर में स्थापित चारों कुष्ठ आश्रमों निर्माण, निराश्रय, परमानन्द तथा जय दुर्गा मंे जाकर, वहां निवास कर रहे उपचारित तथा दवा प्राप्त कर रहे कुष्ठ रोगियों को सामान्य दवाएं मरहम पट्टी तथा फल का वितरण किया गया तथा पैर में जख्म तथा सुन्न तलवों वाले रोगियों को एम0सी0आर0 चप्पल वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री बडकाई लाल, श्री अमरीश आर्य, श्री हिरदेश कुमार श्रीमती सुनिता देवी, श्री रामरूप राजभर श्री मनोज कुमार श्री महेश कुमार उपस्थित रहे।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *