विपक्ष के लोगों को परेशान कर रही केन्द्र सरकार : मथुरा दत्त जोशी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन, प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा 9 अक्टूबर को जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी द्वारा अयोजित धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने कहा कि दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, 2022 के पार्टी प्रत्याशी, जिला/महानगर के प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक उदयराज हिन्दू इण्टर कालेज मानपुर रोड़ काशीपुर के प्रेक्षाग्रह में बुलाई गई है। उक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, राज्य में महिलाओं अल्पसंख्को, दलितों एवं बेरोजगारों के साथ हो रहे अत्याचार एवं राज्य व केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, अंकिता हत्या काण्ड में वीआईपी कौन? पेपर लीक मामले की सीबीआई से कराये जाने, जैसे अनेक अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया जायेगा और संगठन को मजबूती प्रदान के लिए अध्यक्ष द्वारा दिशा निर्देश दिये जायेंगे।

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार धन बल का प्रयोग कर विपक्ष के लोगों को परेशान कर रही है उससे साफ जाहिर है कि केन्द्र सरकार विकास की तरफ ध्यान ना देकर जो नेता केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उनको किसी ना किसी तरह से परेशान किया जा रहा है जिसे देश की जनता देख रही है।

उन्होंने कहा लोकतंत्र में सबको बोलने और जनता के हक के लिए लड़ने का अधिकार है परन्तु केन्द्र सरकार अपने हठधर्मिता के कारण देश के भाई चारें को नेस्तनाबूत कर देश के ’’ सर्वधर्म सम्भाव; को समाप्त कर रही है। जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नही हैं।

उन्होंने कहा सरकार डेगू जैसी भयानक बीमारी की रोकथाम करने में असफल हुई है। डेंगू बुखार के कारण कई लोगों ने अपने परिजन खो दिये हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए प्रयाप्त साधन ना होने के कारण लोग प्राईवेट अस्पताओं में जा रहे हैं जहॉ गरीब जनता से मोटी रकम वसूली जा रही है। उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *