11 से 15 दिसंबर तक आयोजित होंगे जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
बागेश्वर। जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ 11 से 15 दिसंबर तक आयोजित होंगे। युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि अंडर-17 व अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की हैंडबाल, बाॅस्केटबाॅल व हाॅकी खेल विधा के लिए ट्रायल 08 दिसंबर को रा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेष्वर में आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को 07 दिसंबर तक पंजीकरण कराना होगा तथा जन्मतिथि का वास्तविक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा, आयु की गणना 31 मार्च, 2024 के आधार की तिथि से की जाएगी, एक प्रतिभागी टीम स्पद्र्धा में केवल एक इवेंट में प्रतिभाग कर सकेगा व एक ही आयु वर्ग में प्रतिभाग कर सकता है।
