विधान से समाधान कार्यक्रम हुआ आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
सहारनपुर, 06 दिसम्बर। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती बबीता रानी के निर्देशन में विधान से समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक बलियाखेडी में महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे काफी अधिक संख्या में आगनवाडी, आशाएं एवं ग्राम प्रधान महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर अपर जिला जज एवं पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री भूपेन्द्र प्रताप ने उपस्थित महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कानून मे यह व्यवस्था है कि किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा महिला को सूरज डूबने के बाद गिरफतार नही किया जा सकता है यदि उसे सूरज डूबने के वाद विशेष परिस्थितियो मे गिरफतार करना जरूरी है तो उसे मजिस्ट्रेट की अनुमति लेना आवश्यक है।
सचिव ने घरेलू हिंसा, शिक्षा का अधिकार, प्रसव पूर्व लिगं की जांच, सरकारी संस्था मे महिलाओं से छेडछाड आदि कानूनो के बारे में बताया तथा यह भी बताया कि सविंधान में महिला एवं पुरूष को समान अधिकार प्रदान किये गये है। ज्वाईंट मजिस्टेªट एवं खण्ड विकास अधिकारी श्री उत्सव आनन्द ने ब्लाक की नीतियों एवं समाज मे महिलाओ के सम्मान एवं उनके अधिकारो के बारे मे बताया। उन्होने विधिक साक्षरता शिविरों के बारे मे भी बताया कि योजनाएं तो बहुत है परन्तु उनकी जानकारी न होने के कारण पात्र व्यक्तियों तक यह योजनाये नही पंहुच पाती है। डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर जिला प्राबेशन कार्यालय श्रीमती रूपा हरित ने विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, कोविड मे मारे गये व्यक्तियों को बच्चो को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के संबध में जानकारी दी।
डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री अजेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजकुमार गुप्ता, एडीओ पचायत, खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक पूजा शर्मा, सीडीपीओ अनीता सैनी ने भी अपने अपने विभागो की योजनाओ की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीओ आईबीएफ श्री योगेन्द्र सिंह पुंडीर ब्लाक स्टाफ, ग्राम प्रधान एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थें।