September 16, 2026

अवैध शराब तस्करी पर पिथौरागढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

पिथौरागढ़। आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत अवैध शराब तस्करी पर पिथौरागढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही हो रही हैं।

थाना जाजरदेवल पुलिस ने 06 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर ढाबे में शराब परोसने पर एक ढाबा संचालक को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सक्रिय रहते हुए, सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में पिथौरागढ़ के थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध छापेमारी के दौरान मुखबिर की सूचना पर नैनी सैनी के पास कुम्डार रोड पर स्थित एक गौशाला में अवैध रूप से रखी हुई 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी कुम्डार रोड, कनारी पो. नैनी सैनी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मीनाक्षी मनराल, हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द पंचपाल शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर उप निरीक्षक शंकर सिंह चौकी प्रभारी ऐचोली द्वारा चैकिंग के दौरान इग्यारदेवी स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने पर ढाबा संचालक पप्पू सिंह रावल पुत्र देव सिंह निवासी इग्यारदेवी को कुल 10 अद्धे, 28 पव्वे अवैध अंग्रेजी शऱाब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *