राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम का सील बंन्द ताला खोला गया

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस S.K.M. news service
देहरादून, 23 मार्च। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु प्रथम ईवीएम, वीवीपैट रैण्डमाईजेशन First EVM, VVPAT Randomization के उपरान्त आज रिटर्निंग अधिकारी 01-टिहरी गढवाल/जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम EVM गोदाम का सील बंन्द ताला खोला गया तथा रैण्डमाईजेशन के अनुरूप विधानसभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, नगर आयुक्त ऋषिकेश शेलेन्द्र नेगी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम, एसएलओ स्मृति पंवार, चकराता योगेश मेहर सहित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।