राज्यपाल ने दी होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस S.K.M. news service

देहरादून, 24 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) Governor Lieutenant General Gurmeet Singh (Retd) ने प्रदेशवासियों को होली Holi की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा की रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्व है। यह त्योहार आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखण्डता को और मज़बूती प्रदान भी करता है। राज्यपाल ने हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली के पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा की इस अवसर पर हम आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित कर सुरक्षित प्रकार से होली मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *