November 18, 2026

माँ शाकुम्भरी देवी मार्ग पर उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर 10 अप्रैल। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि माँ शाकुम्भरी देवी मेले के आयोजन के अन्तर्गत जनसामान्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 24 अपै्रल 2024 तक माँ शाकुम्भरी देवी मार्ग पर उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित किया गया है। श्री रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत 09 अपै्रल से 24 अपै्रल तक माँ शाकुम्भरी देवी सिद्ध पीठ मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में दर्शन हेतु जनपद एवं विभिन्न राज्यों से भारी मात्रा में श्रद्धालुगण ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों से सडकों पर नाचते गाते आवागमन करते है। जिसमें माँ शाकुम्भरी देवी मन्दिर पर जाने वाले मार्गों पर अत्याधिक भीड होने के कारण भारी वाहनों से जाम व दुर्घटना की स्थिति बन सकती है एवं मेला क्षेत्र के मार्गों में आवागमन बाधित होता है।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *