August 6, 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाया हरीश रावत का जन्म दिन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर हरीश रावत का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के मार्ग दर्शन पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को केक खिलाकर व पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। जन्म दिन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस कमेटी (देहरादून) मो. गुलफाम सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *