August 8, 2026

सजग सांस्कृतिक समिति ने किया सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 19 मई। सजग सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों ने आज कमलेश्वर मंदिर बल्लीवाला में बैठक का आयोजन किया। आज उत्तराखंड की बेटी अंतराष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना और अंतराष्ट्रीय कैलीग्राफी आर्टिस्ट अभिषेक यादव को समिति संरक्षक करनल मदन मोहन चौबे और राजेंद्र पंत, अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव उदयवीर, कोषाध्यक्ष सीएम गोर्ड, पार्षद मीरा कैथेट ने मिलकर पटका, शॉल पहनाकर और मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया।

दोनों बच्चों ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर, तुंगनाथ में असाधारण सांस्कृतिक आयोजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे लंबे समय 1 घंटा 28 मिनट तक न टूटने वाला असंभव सफल रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। सम्मान समारोह में राघवानंद शर्मा, दीपा बछेती, सरला यादव उपस्तिथि रही।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *