August 8, 2026

भाजपा युवा नेता करण घाघट ने वार्ड नंबर 9 आर्य नगर से की दावेदारी

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एव भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विगत 26 वर्षो से भाजपा सगठन मे सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे कार्य कर रहे धर्मपाल घाघट के पुत्र करण घाघट ने आज वार्ड नंबर 9 आर्य नगर से पार्षद पद प्रत्याशी होने के लिये दावेदारी पेश की। उन्होंने महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को अपना आवेदन पत्र सौपा।

इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुये करण घाघट ने कहा की वह भारतीय जनता पार्टी के एक युवा सिपाही हैं, और अपने पिता धर्मपाल घाघट के मार्ग दर्शन मे भाजपा की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। आज उन्होंने वार्ड नंबर 9 आर्य नगर से पार्षद पद प्रत्याशी के लिये आवेदन किया हैं। अब तक उन्हे जो भी जिम्मेदारी दी गई हैं, उसका उन्होंने ईमानदारी से पालन किया हैं। उन्होंने दावा किया की यदि पार्टी उन्हे वार्ड नंबर 9 आर्य नगर से पार्षद पद प्रत्याशी बनाती हैं तो वह जीत दर्ज करने मे कामयाब रहेगे।

आज करण घाघट ने जो अपना आवेदन पत्र महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को दिया,उसमे उन्होंने अपने राज नीतिक एवं सामाजिक कार्यों का उल्लेख भी किया हैं। जिसमें बताया गया की वह एबीवीपी के पूर्व में डीएवी पीजी कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रत्याशी रहे हैं। वर्तमान में महानगर मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता है। सामाजिक दायित्व के रूप मे वह पूर्व में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एव वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा है।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *