बोल रही कुण्डलीः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे नरेन्द्र मोदी

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने एक विशेष भविष्यवाणी करते हुए कहा की इस वर्ष लोकसभा चुनाव होने है ऐसे में भाजपा को कई राज्यों में स्पष्ट बहुमत प्राप्त होगा, कुछ राज्यों में भाजपा गठबंधन करके विजयी होगी। कुल मिलाकर भाजपा को लोकसभा चुनाव में काफी सुखद परिणाम मिल रहे है। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने कहा की आगामी वर्ष में कुछ राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मजोरम, तेलांगाना, सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों में ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से देखे तो भाजपा अनेक राज्यो में परचम लहरा सकती है। तेलगांना में भी वोट प्रतिशत बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दूसरे राज्यों में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। कुल मिलाकर विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचण्ड जीत हासिल करेगी।
कुण्डली की ग्रह विवेचना बतला रही है कि तीसरी बार देश की कमान फिर नरेन्द्र मोदी के हाथों में जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुण्डली की ग्रह विवेचना के अनुसार नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है, जहां ग्रह नक्षत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में बैठे हुए है, वहीं भाजपा गठबंधन सरकार एनडीए का रूप रंग थोड़ा भिन्न नजर आयेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व एवं रणनीति अंतर्राष्ट्रीय सक्रियता वैवश्विक स्तर पर भारत के ऊंचे कद को प्रदर्शित करेगी। जनता के बीच केवल मोदी की गारंटी के योग बन रहे है। मोदी की गारंटी जिस तरह देश के बच्चे-बच्चे की जवान पर है, उसी तरह इसका असर ईवीएम मशीन पर भी दिखाई देगा। भाजपा गठनबंधन को अपेक्षाकृत अधिक सीटों पर विजयीश्री प्राप्त होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की जन्म कुण्डली में वृष लगन उदित है। उनकी जन्म कुण्डली को देखे तो यह पता चलेगा कि जन्म राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव पूरे वर्ष रहेगा। वहीं गणना के अनुसार नवम्बर एवं दिसम्बर 2024 में होने वाले चार राज्यों के विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों के परिणाम बेहद चैकाने वाले होगें। कुछ राज्यों में उलट फेर का अनुमान भी है। लोकसभा चुनाव से इसके परिणाम नजर आने शुरू हो जायेगें सबसे ज्यादा प्रभाव तेलंगाना में देखने को मिलेगा। बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र आदि राज्यों में गणबधंन वाले सभी दलों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
उत्तराखण्ड राज्य की बात करें तो उत्तराखण्ड राज्य की कुण्डली एवं सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की कुण्डली एवं लगन के अनुसार उत्तराखण्ड की पांचो लोकसभा सीटें भाजपा प्रत्याशी विजयी हो रहे है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के काम मोदी का नेतृत्व और उत्तराखण्ड की कुण्डली तीनों उच्च स्थान पर है जिसका परिणाम जीत का सेहरा लेकर आ रहा है।
हिमाचल प्रदेश की प्रभाव राशि मीन तथा नाम राशि कर्क है। भारत की कुण्डली में नाम राशि दशम भाव में सूर्य, चन्द्र, शुक्र ग्रहों द्वारा अधिष्ठित है। इसकी प्रभाव राशि पर शनि, साढ़े सती तथा नाम राशि कर्क पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। आगामी वर्ष प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, भू-स्खलन, आदि का प्रकोप झेलना पड़ेगा। ग्रह नक्षत्रों के कारण हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उठापटक बनी रहेगी।
उत्तर प्रदेश राज्य की प्रभाव राशि धनु नाम राशि वृष है भारत की कुण्डली में नाम राशि वृष पर मुंथा की स्थिति तथा मुंथेश शुक्र एकादश भाव में शत्रु राशि व प्रभाव राशि धनु में स्थित है। धनु राशि मंगल, बुध, शुक्र द्वारा अधिष्ठित है जिसके परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी समीकरण को बदलने वाले नजर आ रहे है। सपा, कांग्रेस तथा अन्य दलों के मध्य जो गठबंधन बन रहा है उसका असर लोकसभा चुनाव में कोई करिश्माई चमत्कार नहीं दिखा पायेगा।
दिल्ली की नाम राशि मीन है। भारत में द्वितीय भाव में राहु द्वारा तथा प्रभाव राशि मकर द्वादश भाव में सूर्य द्वारा अधिष्ठित है। दिल्ली राज्य में केंद्र व राज्य की सरकारों के बीच आरोप प्रत्यारोप चलता रहेगा।
हरियाणा की नाम राशि मिथुन तथा प्रभाव राशि मीन है। भारत की कुण्डली में नाम राशि भाग्य स्थान में तथा प्रभाव राशि षष्ठस्थ है। सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा लोकसभा चुनावोंं से पूर्व विकासोम्मुखी योजनाएं चलाई जायेगी। जिसका सीधा प्रभाव सत्ता पक्ष के गठबंधन को मिलेगा। ं
जम्मू कश्मीर प्रभाव राशि तुला तथा नाम राशि मकर है। तुला राशि लगन उदित हुआ है। जिस कारण इस वर्ष एवं आगामी वर्ष भी जम्मू कश्मीर में राजनीतिक एवं सामाजिक वातावरण अशांत रहता हुआ नजर आ रहा है।