1 सितंबर से 10 करोड नए सदस्य बनाने का कार्यक्रम शुरू करने जा रही भाजपा : मकवाना

एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व महानगर महामंत्री सोनू गहलोत की पत्नी श्रीमती ममता गहलोत की अगुवाई में इंद्रेश नगर जातीय मोहल्ले देहरादून में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यक्रम में 18 अगस्त 2024 को अनेकों दलित महिलाओं और युवा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने ममता गहलोत और उनकी पूरी टीम को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्य मंत्री को सोनू गहलोत ममता गहलोत और बस्ती वासियों द्वारा पगड़ी शॉल एवं माला पहनकर सम्मानित किया।
श्री मकवाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने अनुसूचित समाज के महापुरुषों को सम्मान दिया। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ को विकसित किया। संविधान दिवस मनाया गया, बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 125वीं जयंती सरकारी स्तर पर मनाई गई। डाक टिकट एवं सिक्का जारी किया तथा भीम एप के माध्यम से जनता को सुविधा देने का कार्य किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, सिर पर मैला उठाने की प्रथा समाप्त करने की दिशा में मोदी सरकार ने सराहनीय कार्य किया। देश में 60 हजार से अधिक मैन्युअल स्कैवेंजर्स को रुपए 40000 के अनुदान राशि दी गई। तथा स्वरोजगार हेतु 50 लाख तक के लिए ऋण, प्रशिक्षण और उनके पुनर्वासन के लिए सराहनीय कार्य किए गए। भाजपा अकाली दल गठबंधन सरकार ने अमृतसर में वाल्मीकि तीर्थ का निर्माण किया। सागर मध्य प्रदेश में मोदी जी संत शिरोमणि रविदास जी का भव्य मंदिर बना रहे हैं।
श्री मकवाना ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 500 प्रतिदिन किया तथा अभी हाल ही में कैबिनेट में 10 वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित कारण करने का प्रस्ताव पारित किया है। मकवाना ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी 1 सितंबर 2024 से 10 करोड नए सदस्य बनाने का कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत आज अनुसूचित समाज के कार्यकर्ताओं ने कर दी है। भाजपा ही दलितों की सच्ची हितैषी पार्टी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल कुमार पार्षद महानगर अध्यक्ष द्वारा की गई। विशाल कुमार ने कहा कि अनुचित समाज को उनके अधिकार देने का काम भाजपा ही कर रही है अन्य दलों ने उनको वोट बैंक समझा। कार्यक्रम का संचालन सोनू गहलोत पूर्व महानगर महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा किया गया कार्यक्रम में श्रीमती ममता गहलोत के नेतृत्व में अनेकों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष राजीव राजौरी विनोद घाघट प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा अमन कुमार वाल्मीकि मंडल महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा करणपुर मंडल लक्ष्मण गहलोत अनिल कुमार प्रवीण कुमार विशाल कुमार अनन्त महानगर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, अर्जुन गहलोत तथा मातृ शक्ति एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद विशाल कुमार को भी पगड़ी व साल पहनकर सम्मानित किया गया।