सदस्यता अभियान संगठन पर्व : जिला हरिद्वार की कार्यशाला आयोजित

भगवती प्रसाद गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान संगठन पर्व की जिला हरिद्वार की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का सदस्यता अभियान आगामी 1 सितंबर को शुरू होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता प्रदान करेंगे। इस अभियान का लक्ष्य देश भर में प्रत्येक बूथ पर 300 सदस्य बनाने का रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक सदस्य बनाने की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि दिनांक 1सितंबर से 25सितंबर तक सदस्यता अभियान का प्रथम चरण रहेगा उसके पश्चात 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इस अभियान हेतु प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर टोल फ्री नंबर 8800002024 मिस्ड कॉल करा कर सदस्यता प्रदान की जाएगी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सौवीं जन्म वर्षगांठ होने के अवसर पर अभियान के दौरान प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व के रूप में मनाया जाएगा। श्री कुलदीप कुमार ने बताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव भी होने हैं जिससे पहले पार्टी का सदस्यता अभियान विश्व का सबसे बड़ा अभियान होने जा रहा है। इससे पूर्व भाजपा के 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य बने हुए थे। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप मनाने जा रही है जिसमें समस्त कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटने वाले हैं और भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने साथ जोड़कर इस अभियान को सर्वस्पर्शी और समावेशी बनाने वाली है। भाजपा संगठन ने इस अभियान के लिए जगह जगह कियोस्क लगाना, होर्डिंग लगाना, घर घर पर स्टीकर लगाकर ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि भाजपा का संगठन विश्व का सर्वाधिक अनुशासित और लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है जिसमें पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें सदस्यता टोल फ्री नंबर से, वॉट्सएप से, लिंक के माध्यम से और फॉर्म भर कर प्राप्त की जाएगी। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अनिल अरोड़ा ने बताया कि दिनांक 27, 28 अगस्त को सभी मंडलों में भी कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिससे इस अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान से सम्बंधित समस्त जानकारी हेतु हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा व आशु चौधरी ने कहा कि हम हरिद्वार जिले में प्रत्येक विधानसभा में पिछले चुनाव में प्राप्त कुल मतों का 75 प्रतिशत सदस्य बनाने का लक्ष्य सदस्यता अभियान के पहले हफ्ते में ही प्राप्त कर लेंगे। आज की कार्यशाला में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अम्बरीष गर्ग, राजीव शर्मा, सदस्यता अभियान की जिला सह संयोजक रीता चमोली, निपेंद्र चौधरी, तेलूराम प्रधान, राजकुमार अरोड़ा, महेंद्र धीमान, ऋषिपाल सिंह,लव शर्मा, आभा शर्मा, रश्मि चौहान, सचिन शर्मा, अनू कक्कड़, विकास तिवारी, अमरीश सैनी, मोहित वर्मा, मनोज शर्मा, गौरव पुंडीर, अरुण आर्य, नेत्रपाल चौहान, विक्रम भुल्लर मनीष कुमार डॉ प्रदीप कुमार एजाज हसन प्रीति गुप्ता शीतल पुंडीर प्रिंस लोहाट,राजवीर कलानिया, दर्शना सिंह, सोहनवीर पाल, बृजमोहन पोखरियाल, विजय चौहान, कमला जोशी, मंडल अध्यक्षों में तरुण नैय्यर, राजेश शर्मा हीरा सिंह बिष्ट नागेंद्र राणा, मोहित शर्मा कैलाश भंडारी, रीता सैनी अमित राज पवन राठौड़ प्रणव यादव, जितेंद्र सैनी सीमा चौहान ,अरविंद अग्रवाल ,नेपाल सिंह व जिला मोर्चा के पदाधिकारी मंडलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *