पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’ ने की राज्यपाल से मुलाकात

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 29 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’ ने शिष्टाचार भेंट की।

आज राजभवन देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’ ने राज्यपाल से विभिन्न महत्वपूर्ण सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की एवं उन्हें अपनी पुस्तकें “युग पुरुष भारत रत्न अटल जी” एवं “पेशावर के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली” सप्रेम भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *