भाजपा ही अनुसूचित समाज की हितेषी पार्टी : भगवत प्रसाद मकवाना

देहरादून 5 सितंबर। इंद्रेश नगर वाल्मीकि बस्ती देहरादून में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर देहरादून की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ममता गहलोत के नेतृत्व में काफी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार व संचालन अमन कुमार मंडल महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार में कहा कि भाजपा ही अनुसूचित समाज की हितेषी पार्टी है। मोदी जी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश प्रगति के पद पर निरंतर अग्रसर है सभी वर्गों का विकास हो रहा है। अनुसूचित जाति जनजाति के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारी अनेकों योजनाएं चल रही है जिसका लाभ अनुसूचित समाज को मिल रहा है। देश और प्रदेश का अनुचित समाज मोदी जी और धामी जी के नेतृत्व में लामबंद है।
श्री मकवाना ने उपस्थित वाल्मीकि युवाओ को मोबाइल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। मकवाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता महापर्व मैं अनुसूचित जाति जनजाति के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं तथा सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं क्योंकि उनकी आस्था मोदी जी, धामी जी और भाजपा में है।
श्री मकवाना ने कहा कि सभी बस्तियों में भाजपा सदस्यता महापर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाए जाने हेतु भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे। मकवाना में अपने संबोधन में उल्लेख किया कि काफी वर्षों पूर्व श्रीमती ममता गहलोत के पति सोनू गहलोत और उनके स्वर्गीय दादाजी मिममा राम गहलोत को भी उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया था, आज सोनू गहलोत पूर्व महामंत्री महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा की धर्मपत्नी श्रीमती ममता गहलोत को भाजपा की सदस्यता काफी लोगों के साथ ग्रहण कराई गई है तथा भाजपा परिवार में उनको महानगर मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा के रूप में कार्य करने का अवसर दिया गया है। विशाल कुमार महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती ममता गहलोत और उनकी टीम के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से अनुसूचित जाति मोर्चा और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, विशाल कुमार पार्षद महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, सोनू गहलोत पूर्व महानगर महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, श्रीमती ममता गहलोत महानगर मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, विशाल कुमार, अनंत महानगर उपाध्यक्ष, संयम कुमार महानगर आईटी प्रमुख अनुसूचित जाति मोर्चा, नीरज नागालिया पूर्व महानगर उपाध्यक्ष, भोला, रंजीत, मुकेश सनी कुमार अर्जुन गहलोत, श्रीमती लक्ष्मी देवी, अमन कुमार मंडल महामंत्री करणपुर मंडल, अनिल कुमार, सचिन, रमेश कुमार, कमल, गौतम, विपिन, सागरआदि अनेकों कार्य कर्ता मौजूद रहे।