11 सितम्बर से होगा श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के दूसरे चरण का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 7 सितम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 11 सितम्बर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में ‘‘श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा‘‘ के दूसरे चरण का आयोजन किया गया है। ज्ञातव्य हो कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विश्व सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र श्री केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के साथ छेड़-छाड़ करते हुए नई दिल्ली में केदारनाथ शिला लेजाकर सदियों पुरानी वैदिक एवं सनातनी परम्पराओं को तोड़ते हुए मन्दिर के नाम पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ज्योर्तिलिंग की स्थापना कर समस्त हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ किये जा रहे खिलवाड के विरोध में दिनांक 24 जुलाई से हरकी पैडी हरिद्वार से श्री केदारनाथ तक आयोजित पद यात्रा (श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा) को अत्यधिक वर्षा के चलते यात्रा मार्ग में आई दैवीय आपदा के चलते सीतापुर में विराम दे दिया गया था। इसी यात्रा के दूसरे चरण में 12 सितम्बर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सीतापुर से यात्रा प्रारम्भ की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि 12 सितम्बर को सीतापुर में प्रातः07ः30 बजे सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण के उपरान्त यात्रा प्रारम्भ होगी। इसी परिपेक्ष में आज ‘‘श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा‘‘ के द्वितीय चरण की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें द्वितीय चरण की यात्रा कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मथुरादत्त जोशी ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से बातचीत की तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों से भी दूरभाष पर वार्ता की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी के अलावा प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, महेन्द्र सिंह नेगी, नवनीत सती, गिरीश पपनै, अमरजीत सिह, अवधेश पंत, सुलेमान अली, दिनेश चौहान, मोहित उनियाल, हेमा पुरोहित, नरेशानन्द नौटियाल, नीरज त्यागी, डॉ0 जसविन्द सिंह गोगी, विकास नेगी, डॉ0 सुरेन्द्र सिंह, विशाल मौर्य, अनुराग मित्तल, गिरिराज किशोर हिंदवान, युद्धवीर बर्थवाल, आशीष नौटियाल, मोहन काला, दिनेश सकलानी, गंभीर सिंह ज्याडा आदि उपस्थित थे।