गणेश महोत्सव का शुभारंभ

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 07 सितम्बर। गढ़ी कैंट में सिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा 19 वे गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। गणेश महोत्सव में मिट्टी से निर्मित इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की प्रतिष्ठा पंडित संजय जोशी और 11 ब्राह्मणों की मंडली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक आचार्य डा. बिपिन जोशी ने बताया की पांच दिवसीय महोत्सव में नित्य प्रातः और सायं विशेष पूजा अर्चना और आरती की जायेगी। कल दिन में 3 बजे से भगवान श्री गणेश जी पर आधरित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में सुधा विजय, डा. मथुरा दत्त जोशी, श्रीमती भगवती जोशी, समिति अध्यक्ष और मूर्तिकार आजीव विजय, नीलम विजय, राजीव विजय, अंजू विजय, अनिल मोटे आदि का विशेष सहयोग रहा।
वहीं श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में मंदिर के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में 18 वा श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजा अर्चना पंडित दीपक कुकरेती द्वारा करवाई गई। इस अवसर पर आचार्य डा. बिपिन जोशी ने बताया की नित्य धोलेश्वर महादेव मंदिर मे भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किए जायेंगे। सुबह शाम विशेष पूजा अर्चना और आरती होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
वहीं माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में स्थापित भव्य गणेश प्रतिमा में श्रद्धालु भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना की और विश्व शांति और देश के चहुमुखी विकास और देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।