प्रतिनिधि मंडल ने की निदेशक यातायात से मुलाकात

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून, 13 सितम्बर। पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड अरुण मोहन जोशी से दून वैली महानगर उद्योग मंडल ने मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा, महानगर अध्यक्ष पंकज मैसन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और उन्हें देहरादून की ट्रैफिक समस्या से अवगत कराया। साथ ही ट्रैफिक सुधार के लिये अनेक सुझाव भी प्रदान किये। प्रतिनिधि मंडल को  पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड अरुण मोहन जोशी ने विश्वास दिलाया कि जल्दी नई पहल होगी और जो भी संभव होगा यातायात सुधार के लिये वह सब काम किए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वह यातायात सुधार में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था मेँ सुधार हो और यातायात सामान्य रूप से चले। यातायात बाधित होने से शहर के लोगों को ही कठिन परिस्थिति से गुजरना पड़ता है।

प्रतिनिधि मंडल में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शेखर फुलेरा, महामंत्री हरीश विरमानी, सिटी बस के यूनियन अध्यक्ष विजयवर्धन डडरियाल, प्रेम नगर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, रितु बहल सहित अनेक व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *