August 10, 2025

7 नवम्बर को देहरादून में आयोजित होगा प्रवासी सम्मेलन : श्रीमती विनोद उनियाल

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून, 23 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुंबई भाजपा उत्तराखंड सेल द्वारा मुंबई भाजपा कार्यालय, बसंत स्मृति, दादर  में उत्तराखंडी भाजपाई कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्रीमती विनोद उनियाल उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद उत्तराखंड राज्य, अमरजीत मिश्रा उपाध्यक्ष मुंबई भाजपा एवं प्रभारी मुंबई उत्तराखंड सेल,  वरिष्ठ नेता एवं पालक उत्तराखंड सेल भाई गिरकर ने उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक का आयोजन महेंद्र सिंह गोसाई अध्यक्ष मुंबई उत्तराखंड सेल द्वारा किया गया। श्रीमती उनियाल ने उत्तराखंड में  महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं की जानकारी दी और 7 नवम्बर को देहरादून में होने वाले प्रवासी सम्मेलन में शामिल होने का आव्हान किया। अमरजीत मिश्र ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा चुनाव में प्रचार सभाओं को सफल बनाने पर मार्गदर्शन किया एवं उत्तराखंड सेल महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई से लालकुआं नई रेल गाड़ी शुरू करने पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार को धन्यवाद एवं अमरजीत मिश्र का सम्मान किया गया। मुंबई उत्तराखंड सेल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाई ने आश्वासन दिया कि महायुति के उम्मीदवारों को जीतने के लिए उत्तराखंड सेल का कार्यकर्ता  घर-घर संपर्क अभियान  चलाएगा। इस बैठक में मुंबई उत्तराखंड सेल भाजपा के कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता भारी संख्या मे उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *