2 लाख के इनामी अभियुक्त हरियाणा से गिरफ्तार

देहरादून। रिलांयस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में देहरादून पुलिस ने घटना में शामिल 02 लाख के इनामी अभियुक्त राहुल उर्फ चौंधा को कुरूक्षेत्र हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर कई राज्यों में लूट, डकैती तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर बिहार पुलिस द्वारा भी 01 लाख रू का ईनाम घोषित है।

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रिलायंस शोरूम डकैती प्रकरण में फरार चल रहे 02 लाख का ईनामी अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में आया हैं। पुलिस ने अभियुक्त राहुल उर्फ चौंधा पुत्र दीपक महतो, निवासी: शकरपुर, जिला बेगुसराय हाल निवासी: विश्वास कालोनी अमीन रोड, कुरूक्षेत्र हरियाणा को हरियाणा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार, अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा 01 लाख का ईनाम घोषित किया था। अभियुक्त द्वारा पूर्व में अपने साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था, कई राज्यों की पुलिस को अभियुक्त की तलाश थी। अभियुक्त पर बिहार पुलिस द्वारा भी एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। प्रकरण में वांछित आखरी अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ पुलिस द्वारा अब तक गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत थानाध्यक्ष वसंत विहार, उप निरीक्षक गिरीश नेगी थानाध्यक्ष प्रेम नगर, उप निरीक्षक आशीष रावत एसआईटी, हेड कांस्टेबल परविंदर थाना प्रेम नगर, कांस्टेबल रोबिन व एसओजी टीम से निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी, कांस्टेबल लोकेंद्र, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल सोनी कुमार व कांस्टेबल आशीष शर्मा शामिल थे ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *