केन्द्रों पर गेहूँ क्रय संबंधी सम्पूर्ण व्यवस्थाएं हों सुनिश्चित : जिलाधिकारी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 22 फरवरी। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे गेहूँ खरीद किये जाने हेतु 08 गेहूँ क्रय केन्द्रों को अनुमोदित किया गया है। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने आदेश जारी करते हुए जानकारी दी कि तहसील सहारनपुर के विकासखण्ड बलियाखेडी की कृषि उत्पादन मण्डी समिति सहारनपुर, तहसील देवबन्द के विकासखण्ड देवबन्द के बी पैक्स लि. राजपुर, बी. पैक्स लि. कुर्डी, विकासखण्ड नागल के बी. पैक्स लि. बचीटी, तहसील नकुड के विकासखण्ड नकुड़ के बी. पैक्स लि. अफगान, विकासखण्ड सरसावा के बी. पैक्स लि. गदरहेडी, तहसील बेहट के विकासखण्ड मुजफ्फराबाद के बी पैक्स लि. गणेशपुर, तहसील रामपुर मनिहारान के विकासखण्ड नानौता के बी. पैक्स लि. मुश्कीपुर को गेहूँ क्रय केन्द्र स्वीकृत किया गया है। मनीष बंसल ने समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित स्थान पर गेहूँ क्रय केन्द्रों को तत्काल स्थापित कर गेहूँ क्रय संबंधी सम्पूर्ण व्यवस्थाएं व कृषकों की सुख-सुविधा की व्यवस्था पूर्ण कराते हुए तत्काल गेहूँ क्रय केन्द्रों पर खरीद कार्य करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *