अलकनंदा नदी में डूबने से दो बीटेक स्टूडेंट की मौत

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया हैं। श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई, वहीं एक छात्र के सकुशल बचा लिया गया। हादसे में मरने वाले दोनों छात्र हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे है। वहीं जिस छात्र को सकुशल बचाया गया है, वो बीफार्मा का स्टूडेंट है। अलकनंदा नदी ने डूबे दोनों छात्रों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए है। दोनों छात्र बिहार के मुजफ्फपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है। दोनों हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुये बताया की हादसा दोपहर के समय हुआ हैं। चार छात्र चौरास क्षेत्र में नदी में नहाने गए थे, नहाते समय अचानक तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से एक छात्र ने किसी तरह खुद को बचा लिया, लेकिन दो छात्र पानी में बह गये। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्र चचेरे भाई थे। इनमें से एक गढ़वाल विश्वविद्यालय का छात्र था, जबकि दूसरा हाल ही में यहां आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और डूबे छात्रों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *