28 फरवरी को आसमान में एक साथ दिखेंगे सातों ग्रह : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज
देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की इस साल आसमान में लगातार ग्रहों की परेड देखने को मिल रही है। यह बेहद दुर्लभ प्लेनेटरी परेड है। इस अद्भूत एस्ट्रोनोमिकल इवेंट की शुरुआत 21 जनवरी 2025 से हुई थी और अब 28 फरवरी 2025 को इसका पीक टाइम आने वाला है।ग्रहों की यह ऐतिहासिक घटना खास इसलिए है क्योंकि यह 2040 तक दोबारा नहीं होगी। 21 जनवरी 2025 से लगातार आसमान में कई ग्रहों की परेड देखने को मिल रही है। शुरुआत में चार और फिर छ: ग्रह सूर्य की सीधी रेखा में थे, जिसके कारण आसमान में वो एक लाइन्स में खड़े दिखाई दे रहे हैं। ग्रहों की इस अद्भूत एस्ट्रोनोमिकल प्लेसमेंट को लोग प्लेनेटरी परेड कहते हैं। 28 फरवरी को इस परेड का और भी अद्भूत नजारा देखने को मिलने वाला है। उस दिन सौर मंडल में पृथ्वी के अलावा सभी 7 ग्रह सूर्य की सीधी रेखा में आएंगे। इस अद्भूत घटना को देखने के लिए सूर्यअस्त का इंतजार करना पड़ेगा। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की भारत में रहने वाले लोग 28 फरवरी की शाम सूर्यस्त के 45 मिनट बाद 7 ग्रहों की इस परेड को देख पाएंगे। 7 ग्रहों में से कुछ ग्रहों को नग्न आंखों से देखना शायद संभव नहीं होगा, क्योंकि वो पृथ्वी से काफी दूर है। इस कारण उन्हें देखने के लिए टेलीस्कोप का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।