June 12, 2026

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया आचार्य डॉ सुशांत राज की पुस्तक का विमोचन

फोटोः डीडी 1
कैप्शन : आचार्य डॉ सुशांत राज की पुस्तक का विमोचन करते महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया आचार्य डॉ सुशांत राज की पुस्तक का विमोचन
संदीप गोयल /एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज महाराष्ट्र के राजभवन में आचार्य डॉ सुशांत राज की ज्योतिष आधारित पुस्तक माँ महाकाली पंचांग आकाशीय पंचायत फल एवं भाविष्यफल का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर आचार्य सुशांत राज एक विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यत्तिफ़ है। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज की भविष्यवाणी हमेशा ही सही साबित हुई हैं।
डा. सुशांतराज ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उनके द्वारा पूर्व में सही हुई भविष्यवााणियों के विषय में बताया। जिसका जिक्र इस पंचांग में किया गया है। जिसमें सीएम पुष्कर धामी के पुनः पदारुढ़ होने की भी जानकारी है। डा. सुशांत राज मुबंई प्रवास में अपने व्यावसायी मित्र विजय बाबा के साथ राज्यपाल से मिले थे।
गौरतलब है कि डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी की ग्रह नक्षत्र संकेत दे रहे हैं की पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराऽंड के 12 वें मुख्यमंत्री होंगे। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज की पहले भी अनेक भविष्यवाणी सही साबित हुई हैं। उन्होंने देश, विदेश के लिये जब-जब जो भी भविष्यवाणी की वह सही साबित हुई हैं। पुष्कर सिंह धामी को लेकर उनकी एक बार फिर भविष्यवाणी सही साबित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *