वारंटी अभियुक्त को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चमोली। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना नंदानगर घाट पुलिस ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर के द्वारा वाद संख्या 244/2022 (धारा 323/504/506 भादवि) में जारी गिरफ्तारी वारंट के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त  सुनील फर्स्वाण पुत्र श्री चंद्र सिंह फर्स्वाण, निवासी ग्राम नागबगड़ फरखेत, थाना नंदानगर घाट, जनपद चमोली, उम्र लगभग 24 वर्ष  को मायापुर, हरिद्वार से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *