संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांडीपुर मोहल्ले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र और छात्राओं को संविधान दिवस की जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुये राजकुमार तिवारी ने बच्चों को बताया की हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत का संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी है। संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया। वह अपने जमाने में संभवत: भारत के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति थे। राजकुमार तिवारी ने बताया की संविधान के महत्व को फैलाने और आंबेडकर के विचारों को फैलाने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हुई। संविधान दिवस के मौके पर राजकुमार तिवारी ने बच्चों से कहा की भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचारों को पढ़ें और जीवन में आत्मसात करें। मौके पर राजकीय विद्यालय की शिक्षिका शांति उनियाल, कविता आदि उपस्थित थे।