केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रदान की स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के साथ उत्तराखंड राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिह धामी ने स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान किए। इस अवसर पर विवि द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को भी डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले समस्त छात्रों को भी उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिह धामी ने कहा की हमारा लक्ष्य है कि हमारे युवा न केवल फ्यूचर रेडी बनें, बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें। इसी दिशा में प्रदेश में इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहन मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में उच्च शिक्षा में मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा जैसे आधुनिक कोर्सेस के साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *