August 8, 2026

नोहर सिंह साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से अनुसूचित जाति जनजाति के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व आंबेडकर युवक संघ के पूर्व महासचिव नोहर सिंह अपने साथियों के साथ आज कांग्रेस में सम्मिलित हो गए। ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री से राजपत्रित अधिकारी के रूप में लंबे समय तक कार्य करने के पश्चात  अवकाश प्राप्त करने के बाद श्री नोहर सिंह ने कांग्रेस में सम्मिलित होने का निर्णय किया और आज विधिवत पार्टी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने नोहर सिंह को पार्टी का सदस्य बनाया व पार्टी का अंग वस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया। श्री नोहर सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता विपक्ष  राहुल गांधी के संविधान बचाओ अभियान से प्रभावित हो कर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि आज देश की वर्तमान सरकार व सत्ताधारी भाजपा बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को बदल कर नया संविधान बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को बचाना केवल कांग्रेस के बीते की बात है इसलिए हमने साथियों। के साथ कांग्रेस में सम्मिलित हो कर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत बनाने का निर्णय लिया। उनके साथ श्री राकेश कुमार व श्री सुरेश ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी महासचिव जगदीश धीमान, श्री देवेंद्र सिंह, श्री दिनेश कौशल, श्रीमती मंजू त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *