September 12, 2026

कैबिनेट मंत्री ने जाना दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का हाल

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जाजल-फकोट मार्ग पर घटित दुखद दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का नरेंद्रनगर चिकित्सालय पहुंचकर हाल जाना, उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सकों व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखें और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस दुखद घटना में राज्य सरकार सभी पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। घायलों के समुचित उपचार एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *