August 8, 2026

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 13 जुलाई। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने सत्यापन अभियान जारी रखते हुये, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाते हुए बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करी और अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 900 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान किरायेदारो, मजदूरों का सत्यापन न कराने वाले 50 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 05 लाख रू. का जुर्माना किया गया।नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 9250 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने 23 संदिग्धों को थाने पर लाकर पूछताछ की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए अपने- अपने क्षेत्र में निवासरत संदिग्धों, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 935 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 50 भवन स्वामियों व होम स्टे संचालकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 05 लाख रूपये का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान नियमो का पालन न करने वाले 37 लोगो के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 9250/- ₹ का जुर्माना वसूला गया, साथ ही संदिग्ध अवस्था मे मिले 02 वाहनो को थानों पर लाया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 23 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने पर लाकर उनसे पूछताछ की कार्यवाही की गई। अभियान लगातार जारी है।

अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण :-

कुल व्यक्तियों का किया गया सत्यापन- 935

83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 50

किया गया जुर्माना- 05 लाख रू.

थाने पर पूछताछ हेतु लाये गये संदिग्धों की संख्या- 23

81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 37

वसूला गया जुर्माना- 9250/- रू0

थाने लाये गये संदिग्ध वाहन -02

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *