November 5, 2026

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वर्ष 2026 में गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर राजस्थान में यज्ञ सम्राट स्वामी श्री प्रखर महाराज (महामंडलेश्वर महानिर्वानी अखाड़ा) के पावन सानिध्य में 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ होना सुनिश्चित हुआ है। इस यज्ञ के विषय में एक बृहद आयोजन 29  जुलाई को अतिथि सामुदायिक अग्रवाल भवन हरिद्वार रोड देहरादून आयोजित होने जा रहा है।

इस संदर्भ में एक बैठक टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत कृष्ण गिरी महाराज की अध्यक्षता में होटल गौरव गांधी रोड देहरादून में आयोजित की गई।  जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक मनोहर लाल जुयाल, कथा व्यास शिव प्रसाद ममगाईं, उत्तराखंड विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य विजेंदर ममगाई, आचार्य पवन शर्मा, श्री गुरु राम राय संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राम भूषण विजल्वान, योगाचार्य डा. बिपिन जोशी, समाजसेवी अशोक मिश्रा, गौरव बक्शी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *